रानीखेत विकास समिति ने चिकित्सालय अधीक्षक से मिलकर चिकित्सालय की विभिन्न समस्याओं के विषय में की शिष्टाचार मुलाकात।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत।  स्व. गोविन्द सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में अनियिमित्ताओं एवं समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में रानीखेत विकास समिति ने चिकित्सालय अधीक्षक से मिलकर चिकित्सालय की विभिन्न समस्याओं के विषय में शिष्टाचार मुलाकात की।

चिकित्सालय में फिजियोथेरेपी उपकरणों की उपलब्धता, साफ सफाई, वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता तथा चिकित्सकों की निर्धारित स्थान पर समयानुकूल उपलब्धता आदि अनेकानेक समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई।

वही समस्याओं के समाधान न होने की स्थिति में समिति द्वारा व्यापक आंदोलन शुरू करने के अपने संकल्प से भी अधीक्षक महोदय को अवगत कराया। जिसके बाद चिकित्सालय अधीक्षक डाक्टर संदीप दीक्षित ने सभी बिन्दुओं पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संदीप दिक्षित ने बताया कि जनता, जन प्रतिनिधि और हमसे मिलने आए सभी वृद्धलोगो का स्वागत है। इन्होंने अस्पताल और उसकी सेवाओं को लेकर जो भी समस्याएं उठाई है, उनका हमारे द्वारा संतोषप्रद जवाब भी दिया गया है।

इस पर मेरी कार्रवाही और सुधारात्मक प्रयास जारी रहेगा। पर्ची काउंटर सुविधाओं के लिए सॉफ्टवेयर में कुछ परेशानियां है, इसीलिए एक महीने तक मैं इसे इसे सुधार लूंगा।

रानीखेत विकास समिति सदस्य गिरीश भगत ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से रानीखेत विकास समिति रानीखेत की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्षशील है, और इस पर निरंतर एक घंटा कार्यक्रम शहर पर चर्चा का आयोजन किया जाता रहता है।

इसी के संबंध में आज हम नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में आएं है, और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से तमाम असुविधाओं को लेकर काफी सार्थक वार्ता हुई।

साथ ही यह भी बताया गया कि भविष्य में इन समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में हम यहा पर धरना प्रदर्शन करने पर भी मजबूर होंगे। उन्होने यह भी कहा कि रानीखेत विकास समिति की कोई भी मदद चाहिए होगी, वो भी हम उन्हें उपलब्ध करवाएंगे, यही सब बातें हमने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के सामने रखी।

इस अवसर पर डाक्टर बीडी पांडे, कैलाश पांडे, गिरीश भगत, पीसी पांडे, बीसी साह, मुकेश साह, अनिल वर्मा, अशोक पाण्डे, हरीश साह, सीएस चौधरी, खजान पांडे, हरीश अग्रवाल, उमेश उपाध्याय, किरन लाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.