शिक्षक दिवस पर पुलिस ने स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत CO सिटी एवम महिला हेल्प लाइन प्रभारी ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

“गौरा शक्ति” मॉड्यूल की दी जानकारी

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया है। नितिन लोहनी CO सिटी हल्द्वानी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

  नितिन लोहनी CO सिटी हल्द्वानी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनभूलपुरा में छात्राओ को बताया कि सभी को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी होनी चाहिए ताकि वे सशक्त और सुरक्षित रहें।नितिन लोहनी CO सिटी हल्द्वानी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को 112 नंबर की जानकारी दी, जो महिला सुरक्षा के लिए 24/7 उपलब्ध है।

     इसके अतिरिक्त साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया गया।

      उ0नि0ज्योति कोरंगा प्रभारी महिला हेल्प लाइन द्वारा St. Lawrence school me बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत “गौरा शक्ति” app, गुड टच, बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा के महत्व सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय बताये गए तथा मदद हेतु नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 पर डायल करने की जानकारी, मनचलों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पुलिस को देने हेतु बताया गया।

    छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर, गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।   

        इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दीपावली से पहले नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण; पनीर-मिठाइयों के सैंपल भरे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.