एएनटीएफ नैनीताल/ कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 67 नशीले इंजेक्शनो के साथ किया गिरफ्तार  

नैनीताल।‌ एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना चौकी प्रभारियों/ANTF को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

 हरबंस सिंह एसपी सिटी/ क्राइम यातायात नैनीताल व  सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 रविंद्र राणा प्रभारी जिला एएनटीएफ टीम व कोतवाली की टीम ने बिहारी पेट्रोल (भारत पेट्रोल पंप) पम्प रामपुर रोड के बाएं गेट के पास से गिरफ्तार किया गया एक व्यक्ति के 67 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया है। 

 उक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ अभियुक्त- पूछताछ के दौरान बताया की में इंजेक्शन देवरनिया ( उत्तर प्रदेश) से लाता हूँ और हल्द्वानी और रूद्रपुर में महंगे दामो में लड़कों को बेचता हूँ।

अभिषेक आर्या उर्फ इक्का पुत्र विशाल उर्फ बंटी दिवाकर निवासी शिव मंदिर के पास शिवनगर रुद्रपुर उधम सिंह नगर ।                                                               

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘जैन जी संवाद’ का आयोजन, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल उठाए

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.