ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी, घर-घर सर्वे से लेकर विशेषज्ञ उपचार तक बढ़ाई गई व्यवस्थाकुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ. पूरन सिंह अधिकारी के पिता कुंवर सिंह अधिकारी के निधन पर कूटा ने जताया गहरा शोकगौलापार में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन: पर्वत पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई संकुल लाखनमंडी की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026नैनीताल विधानसभा की सियासत में बड़ा फेरबदल! भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार कांग्रेस में शामिल, चुनावी दावेदारी पर तेज हुई चर्चाहल्द्वानी-लालकुआं को केंद्र की बड़ी सौगात: नगला से लालकुआं तक बनेगा 7 किमी बाईपास, गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन को मंजूरी
Close up of male hands in bracelets behind back

अल्मोड़ा। नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लापता किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, नगर क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी कुछ दिन पूर्व अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद 23 अप्रैल को परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिलासपुर, रामपुर निवासी आरोपी शाहिल के खिलाफ POCSO Act समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके कब्जे से नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अल्मोड़ा में कार्य करता था और इसी दौरान उसका संपर्क किशोरी से हुआ। आरोप है कि उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया।

इस संबंध में Yogesh Chandra Upadhyay ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी स्कवर में गिरी, महिला की मौके पर मौत; पति गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.