ब्रेकिंग न्यूज़
श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजरनैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

14.700 कि.मी रोप-वे के निर्माण की अनुमानित लागत 1592.87 करोड़

नैनीताल।  काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच 14.700 कि.मी की लंबाई की रोप-वे के निर्माण कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गयी हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए यह परियोजना गेम चेंजर साबित होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में निरंतर रोड, रेल, रोप-वे एवं अन्य कनेक्टिविटी पर विकास कार्य तेज गति के साथ निरंतर जारी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे निर्माण से हल्द्वानी और नैनीताल के बीच जाम की समस्या का समाधान होगा। साथ ही नैनीताल व आस पास के क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड ने उत्तराखंड राज्य में जिला नैनीताल के काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए हाइब्रिड एन्यूटी मोड के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की हैं। नैनीताल जिले के काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे के निर्माण की अनुमानित लागत 1592.87 करोड़ है। रोप-वे की लंबाई 14.700 कि.मी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  MBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.