ब्रेकिंग न्यूज़
श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजरनैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

मेष

आज आय के नए साधन प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। मनोरंजक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

वृष

आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। बड़ी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। कारोबार में तरक्की होगी। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बड़ों की सलाह लें उसका लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन

आज अपने विचारों को सकारात्मक रखें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। इन्श्योरेंस और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट में हिस्सा ले सकते हैं। आवश्यक कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क

आज मन में कुछ चिंता रहेगी जिसके कारण आप अपने काम में फोकस नहीं कर पाएंगे। व्यायाम और खानपान को लेकर लापरवाही न करें। आपको जोड़ों में दर्द और गैस की समस्या हो सकती है। विवादास्पद विषयों से स्वयं को दूर रखें।

सिंह

आज आपको कोई शॉपिंग कूपन मिल सकता है। स्वयं में काफी ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। परिजनों से शानदार सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले उस पर विचार अवश्य कर लें। घरेलू वस्तुओं को खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं।

कन्या

आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को शानदार लाभ मिलेगा। माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धैर्य और सहनशीलता के कारण महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शानदार सिद्ध होंगे। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

तुला

आज मन लगाकर अपना काम पूरा करेंगे। अजनबी लोगों के कारण आपको परेशानी होगी। शरीर में शिथिलता होने से मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक

आज जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। घर में किसी परिजन से झगड़ा हो सकता है। निवेश करने में समझदारी दिखानी आवश्यक है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। अपने कार्य को गंभीरता से लें।

धनु

आज लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को शानदार लाभ प्राप्त हो सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नया कारोबार शुरू कर रहे हैं तो सहयोगियों से लाभ होगा। नव विवाहित लोग किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन शुभ है। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा। संतान के विवाह की समस्या दूर होगी।

कुंभ

आज आपकी निर्णय क्षमता में कमी आ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपनी क्षमताओं पर संदेह न करें। किसी से सहायता प्राप्त करने में न हिचकें।

मीन

आज दिन की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। उच्चाधिकारियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.