ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में अंबेडकर साहेब की 135वी जयंती धूमधाम से मनाई गई

हल्द्वानी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्म दिवस पूरे उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर बाबा साहब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया। प्रतिभागियों ने उनके बताए समानता, न्याय और अधिकारों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए तिकोनिया चौराहे पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, विनोद कुमार पन्नू एवं पूर्व पार्षद राधा आर्या ने भी फूल बरसाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि बाबा साहब ने देश को समानता और अधिकारों का मार्ग दिखाया है, जिसे हमें आगे बढ़ाना चाहिए।

अंबेडकर जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता, जागरूकता और समरसता का सशक्त संदेश देता नजर आया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, 29 सितंबर को होगा मतदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.