ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में ठंडी सड़क भगवान शनि मंदिर का 24 वा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के प्रसिद्ध ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर का शनिवार 24वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के शनि मंदिर के व्यवस्थापक हेम चंद्र जोशी ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को प्रातः गणेश पूजा पंचांगी के बाद हवन,भजन कीर्तन,आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया।

सभी धार्मिक अनुष्ठान आचार्य भगवती प्रसाद जोशी द्वारा संपन्न कराए गए। दोपहर में मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया भक्तों गया जिसमें भक्त जनों को खिचड़ी व खीर दी जाएगी।

शनि मंदिर के संस्थापक हेमचंद्र जोशी ने बताया कि शनि मंदिर का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया है।जिसमे आचार्य भगवती प्रसाद जोशी द्वारा भजन,कीर्तन,हवन के साथ ब्रह्म महूर्त में शनि भगवान को स्नान किया। 

मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर सुंदरकांड किया साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जजमान डॉ वन विभाग के कपिल जोशी द्वारा सहयोग दिया गया। कहा कि माग के महीने में जो खिचड़ी खिलाई जाती है वह आज भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गई है।

ईस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने में मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद जोशी, प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर कपिल जोशी विनोद जोशी, पारस जोशी, ईश्वर दत्त तिवारी, वश जोशी, रमेश जोशी,, सुमन साह, कमला जोशी, धीरज बिष्ट, संजीव रस्तोगी आदि जुटे हुए थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.