हल्द्वानी। कोऑपरेटिव सोसाइटी के निदेशकों द्वारा नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा 3000 से अधिक लोगों से 7-8 करोड रुपए का निवेश कराया गया। लेकिन इसके उपरांत उनके धनराशि वापस नहीं की गई।

 हल्द्वानी शहर में विजन सोशल सोसायटी, और विदित अक्षय विजन निधि लिमिटेड के नाम से कोऑपरेटिव सोसाइटी का संचालन चल रहा था। साल 2022 में इन कंपनियों ने जनता द्वारा जमा की गई धनराशी का गबन किया।

अब कार्यालय को बंद कर दिया गया और फरार हो गए। समिति के शिकार लोगों ने पुलिस की शरण ली। लोगों की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में पांच अभियोग पंजीकृत कराए गए। 

काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्त अरविंद पंत को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अभियुक्तों के खिलाफ अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल सात मामले पहले से दर्ज हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.