हल्द्वानी।  सड़क चौडी करण को लेकर प्रशासन की कड़ी मशक्क़त जारी है, प्रशासन ने लामाचौड चौराहा, कठघरिया चौराहा का निरीक्षण कर सडक चौडीकरण अभियान के अन्तर्गत चौराहो का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

 सडक चौडीकरण को लेकर पूर्व में जो निशान लगाये गये थे उनमें से कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया।

जिस पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हैं।

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि अतिक्रमण को चिन्हिकरण जो किया था अधिकाशं लोगों द्वारा अतिक्रमण हटा दिया गया है ।

जो शेष रह गये है उन्हें एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये हैं।

ADM ने कहा सभी दुकानदार अभिलेखों से अपना मिलान कर लें जिससे सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेज़ी आ सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.