ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी से अपने घर लौट रहे होमगार्ड के एक जवान की सड़क हादसे में मौत

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया

भीमताल/ओखलकांडा। हल्द्वानी में कल आयोजित ईजा बैणी महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी पहुंचे थे। वहां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महिलाओं के सम्मान में ईजा बैणी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे।

28 वर्षीय होमगार्ड जवान दीपक पनेरु भी वीआईपी ड्यूटी के लिए हल्द्वानी आये थे और वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर डालकन्या जा रहा थे तभी अचानक चमोली गांव के पास चट्टान से नीचे गिरने पर दीपक पनेरु की मौत हो गई है।

घटना रात 8:00 बजे की बताई जा रही है। होमगार्ड जवान दीपक पनेरु के दो बच्चे हैं और वह धारी तहसील के अंतर्गत तैनात है।

अभी हाल ही में ओखलकांडा ब्लॉक में पिछले महीने ही सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मृत्यु हो गई थी लोग उसे घटना से उबर भी नहीं पाए थे कि बदहाल सड़कों ने एक परिवार से उनका मुखिया छीन लिया।

 दीपक पनेरु के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही क्षेत्रवासी भी आए दिन ओखल कांडा ब्लॉक में हो रहे सड़क हादसों को खराब सड़कों को इसका जिम्मेदार मान रहे हैं। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.