बौर जलाशय में नहाने के दौरान डूबे सेना के जवान का शव 13 घंटे बाद एनडीआरएफ ने जलाशय से बाहर निकाला 

उधमसिंहनगर। गुलरभोज के बौर जलाशय में नहाने के दौरान डूबे सेना के जवान का शव 13 घंटे बाद एनडीआरएफ ने जलाशय से खोज निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा गया।

हल्द्वानी में तैनात 5685 एएससी बीएन बटालियन के जवान हिमांशु मिश्रा (25 वर्ष) रविवार को अपने तीन साथियों हवलदार दीनदयाल, लवप्रीत और नायक सुनील के साथ बौर जलाशय घूमने आए थे।
लौटते वक्त गोलाई पर पिलर संख्या 8.6 के पास गाड़ी रुकवाकर हिमांशु जलाशय में नहाने की जिद करने लगे। साथियों के मना करने के बाद भी वह जलाशय में उतर गए। काफी देर जब वह बाहर नहीं आए तो हवलदार दीनदयाल ने चौकी प्रभारी को सूचना दी।
सूचना पर सीओ विभव सैनी, प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे थे। पीएसी 31 बटालियन की जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने रात नौ बजे तक सर्च अभियान चलाया।

उसके बाद अंधेरा गहराने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया थी। सोमवार सुबह 6:50 बजे एनडीआरएफ ने जलाशय से हिमांशु का शव बरामद कर लिया। मेजर प्रशांत ने बताया कि बटालियन जवान के घर पर परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, महिला की मौत, युवती का पैर कटा; 12 लोग थे सवार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.