होटल में रंगरेलियां मनाते मिले सीओ और महिला सिपाही

महिला सिपाही के साथ पकड़े सीओ को सिपाही बनाया गया

कानपुर। महिला पुलिसकर्मी संग होटल में पकड़े गए CO के खिलाफ एक्शन लिया गया है. उन्हें CO से दोबारा सिपाही बना दिया गया है।

कृपा शंकर पहले सीओ बीघापुर थे. लेकिन अब उन्हेंन6वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में F दल में आरक्षी पद पर तैनात किया गया है।

CO कृपाशंकर कनौजिया जुलाई 2021 को छुट्टी लेकर गायब हो गए थे. तत्कालीन उन्नाव के सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने 6 जुलाई 2021 को एसपी उन्नाव से पारिवारिक कारणों से छुट्टी मांगी थी।

लेकिन छुट्टी मंजूर होने के बाद वो घर जाने के बजाय कहीं और चले गए. उन्होंने कानपुर के एक होटल में चेक इन किया था. उनके साथ एक महिला सिपाही भी थी. इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिए थे।

सीओ का नंबर स्विच ऑफ आने पर उनकी पत्नी परेशान गईं. उन्हें फिर पता चला कि सीओ तो छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे. लेकिन वो तो घर पहुंचे ही नहीं थे. इसलिए सीओ की पत्नी ने फिर एसपी उन्नाव को फोन किया और पति को ढूंढने में मदद मांगी।

होटल में मिले सीओ और महिला सिपाही

किसी अनहोनी की आशंका में एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को आदेश दिया कि वो उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश करें।

जांच में पता चला कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर के एक होटल में आकर बंद हो गया था. उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल पहुंची, जहां सीओ की लोकेशन पता चली थी।

सीओ उस होटल में महिला पुलिसकर्मी संग रंगरेलियां मनाते पकड़े गए. सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले आई. होटल में एंट्री करते समय सीओ और उनकी महिला मित्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।

सीओ को बनाया गया सिपाही

इस कांड के बाद विभाग की छवि धूमिल करने के चलते रिपोर्ट शासन को भेजी गई. शासन ने पूरे मामले पर समीक्षा के बाद कृपा शंकर कनौजिया को रिवर्ट कर सिपाही बनाने की संस्तुती की, जिसके बाद एडीजी प्रशासन ने सीओ को सिपाही बनाने का आदेश जारी किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में पीएम-उषा मेरु के तहत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का समापन, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता और रोजगार के मंत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.