ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुंह दबाकर प्रेमिका को घर उठा ले गया प्रेमी, बात करने से मना करने पर जलाया चेहरा, गर्म रॉड से लिखा अपना नाम

प्रेम म-प्रसंग की कहानियों तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन यूपी के लखीमपुर खीरी से जो घटना सामने आई, उसके बारे में जानकर रोंगहटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक प्रेमी ने सिर्फ इस बात पर प्रेमिका का चेहरा जला दिया कि उसने बात करने से इनकार कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को ऐसी सजा दी कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई. आशिक ने प्रेमिका के दोनों गालों पर रॉड गर्म करके अपना नाम लिख दिया।

यह हैवानियत आशिक ने इसलिए की क्योंकि प्रेमिका ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।

युवती के परिजनों ने जब इस वारदात की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी लड़के का नाम अमन बताया जा रहा है. वह इसी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के और पीड़िता के बीच काफी वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों आए दिन एक दूसरे से मिला करते थे।

बस ऐसी ही एक मुलाकात में लड़के ने पीड़िता से शादी करने की इच्छा जाहिर की।

शादी के प्रपोजल से युवती ने साफ इनकार कर दिया. इनकार सुनने के बाद लड़का आपे से बाहर हो गया और उसने लड़की के दोनों गालों पर गर्म रॉड से अपना नाम दाग दिया।

इस हैवानियत के बाद जैसे-तैसे लड़की अपने परिजनों के पास पहुंची. परिजनों ने जब उसका ये हाल देखा तो सभी सन्न रह गए. युवती की ऐसी हालत देखकर परिजनों ने तुरंत पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पीड़िता ने क्या कहा?

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह 19 अप्रैल को दुकान से सामान लेने के लिए गई थी. उसी दौरान आरोपी अमन ने उसे मुंह दबाकर उसके घर से उठा ले गया।

इसके बाद पीड़िता के साथ गलत काम किया और गर्म रॉड से उसके चेहरे पर अपने नाम दाग दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह ऐसा कर रहा था उस वक्त आरोपी की बहन और उसकी मां ने पीड़िता को पकड़ रखा था।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्कूल को दिए स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर सिस्टम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.