ब्रेकिंग न्यूज़

ऋषिकेश। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे। तेल कलश यात्रा का दिन 25 अप्रैल निश्चित हुआ है। बुधवार को वसंत पंचमी पर वर्षों से चली आ रही लोक परंपरा के अनुसार भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि नियत की गई।

यहां आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के पश्चात विधि विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई।

 पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। वसंत पंचमी के पर्व पर गोपीनाथ मंदिर में पुजारियों, हक-हकूक धारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के सम्मुख पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई।

राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने टिहरी राज सिंहासन के प्रमुख महाराज मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली के हिसाब से नक्षत्रों की ग्रह-दशा की गणना करते हुए शुभ तिथि का निर्धारण किया।

जिसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की शुभ तिथि की घोषणा की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्रद्धालुओं ने कहा—“सुरक्षा हो तो ऐसी!” SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी ने जीता श्रद्धालुओं का भरोसा, सुरक्षा से लेकर यातायात तक व्यवस्थाओं की हो रही प्रशंसा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.