ब्रेकिंग न्यूज़

सुबह से ही बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर देहरियों पर डाल रही है फूल

आज 14 मार्च से संक्रांति के साथ चैत्र मास की शुरूआत हो गई है। गढ़वाल-कुमाऊं में चैत्र माह की संक्रांति को मनाए जाने वाले बाल लोकपर्व फूलदेई को लेकर बच्चों में उत्साह बना है। सुबह से ही बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर देहरियों पर फूल डाल रही है।

उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री धामी ने भी सपरिवार धूमधाम से मनाया।

सीएम धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी पर फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उत्तराखंड में फूलदेई त्यौहार पर फूलों से सजी हर घर की देहरी, फूलदेई को लेकर बच्चों में उत्साह

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।उत्तराखंड में फूलदेई त्यौहार पर फूलों से सजी हर घर की देहरी, फूलदेई को लेकर बच्चों में उत्साह

फूलदेई पर्व वसंत के आगमन का संदेश भी देता है। इस दिन बच्चे हाथों में रंग बिरंगे फूलों से सजी टोकरियां लेकर चलते हैं और सुबह-सुबह हर घर की देहरी पर फूल डालते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में 4 युवक गिरफ्तार,

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.