ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठायानैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोशनैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशतउत्तराखंड में मॉनसून का रौद्र रूप बरकरार: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में स्कूल बंद, चमोली में बर्फबारी और 19 सड़कें ठपनई स्कूटी लेकर घर से निकले दो किशोरों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। तल्ली बमोरी क्षेत्र में आयोजित सोलहवीं श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कथा व्यास पंडित बसंत त्रिपाठी शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं भक्त प्रह्लाद की प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

हल्द्वानी : श्रीमद् भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्म और भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, श्रद्धालु हुए भावविभोर

कथा के दौरान पंडित बसंत त्रिपाठी शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था।

वहीं भक्त प्रह्लाद की कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति और अटूट विश्वास से भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कथा प्रारंभ होने से पूर्व ब्राह्मण नवीन त्रिपाठी एवं गणेश पेंट के राजेंद्र संवर द्वारा विधिवत गणेश पूजा, पुण्य वाचन, श्रीमद् भागवत पूजन तथा व्यास पूजन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान परिवार में जितेंद्र मेहता, चंदन मेहता पार्षद, अनीता मेहता, शोभा मेहता, दीपा कोरंगा, नियति बिष्ट कोरंगा, पदमा, नवीन बेलवाल, पंकज सनवाल,  दया जोशी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने कथा में सहभाग कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी शोधार्थियों को प्रो. ललित तिवारी ने दिए कंप्यूटर रिसर्च और बौद्धिक संपदा अधिकार पर महत्वपूर्ण व्याख्यान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.