ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

उच्च न्यायालय ने सरकार व राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किए जाने पर सुनवाई की 

रिपोर्ट – गुड्डू सिंह ठठोला

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अभी तक सरकार व राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के चुनाव का कार्यक्रम घोषित नही किए जाने के मामले पर सुनवाई की।

मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि अभी तक चुनाव प्रक्रिया क्यों प्रारम्भ नही की, जबकि पालिकाओं का कार्यकाल 2 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है।

वहीं कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से भी यह बताने को कहा है कि चुनाव कराने के लिए उनकी क्या तैयारी है । दो सप्ताह के भीतर शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट को बताएं।

   मामले की अगली सुनवाई 1 नवम्बर की तिथि नियत की है। 

    मामले के अनुसार जसपुर निवासी मोहमद अनीस ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि जसपुर नगर पालिका सहित प्रदेश के नगरपालिकाओं का कार्यकाल 2 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है परन्तु सरकार ने अभी तक इसकी चुनावी घोषणा तक नही की।

जबकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश किशन सिंह तोमर बनाम केंद्र सरकार में निर्णय देते हुए कहा है कि पालिकाओं के पाँच वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने से छः माह पहले चुनावी कार्यक्रम घोषित किया जाय।

जिससे नए बोर्ड का गठन तय समय के भीतर हो सके। लेकिन अभी दो माह से कम का समय बचा परन्तु सरकार ने चुनाव कराने हेतु कार्यक्रम घोषित तक नही किया है।

जनहित याचिका में कोर्ट से प्राथर्ना की गई है कि राज्य सरकार को निर्देश दिए जायँ की शीघ्र चुनाव का कार्यक्रम घोषित करें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रामलीला मैदान ‘शुद्धीकरण’ विवाद में राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.