मल्लीताल फुटपाथ की दुकान में चोरी करता हुआ चोर कैमरे में कैद हुआ 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। फुटपाथ की एक दुकान से पड़ोसी दुकानदार सामान चोरी करता हुआ चोर सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज को जप्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

     नैनी ताल में मल्लीताल फ्लैट्स पार्किंग से लगे डी.एस.ओ.कार्यालय के बाहर लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में एक घटना कैद हुई है। इसमें सोमवार रात फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दो युवक अपनी दुकान को बन्द करते दिख रहे हैं।

इसी दौरान दुकान बन्द करते समय एक सख्श जुराब(मोजे/सॉक्स)की बगल वाली दुकान में नीचे से घुसता है। कुछ देर तक टॉर्च की मदद से सामान छांटने के बाद वो जेब में सामान डालते हुए बाहर आ जाता है।

ये लोग दो तीन बार बगल वाली दुकान में तिरपाल के नीचे से घुसकर सामान निकालते हैं और फिर वहां से खिसक लेते हैं। सवेरे जब मोजे की दुकान लगाने वाले महेश थुवाल अपनी दुकान खोलते हैं तो उन्हें कुछ सामान गायब दिखता है।

सी.सी.टी.वी.का परीक्षण करने पर घटना की जानकारी मिलती है, जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रानीखेत : बासोट के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की माता की चौकी, लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों पर झूमे श्रद्धालु
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.