ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वारी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना ने इलाके को सन्न कर दिया। पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सूत्रों के अनुसार, सिपाही की प्रेमिका ने तीन दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। दोनों का रिश्ता लगभग आठ साल पुराना था।

प्रेमिका की मौत ने सिपाही को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया और उसने इस दुख और मानसिक पीड़ा को सहन न कर पाने के कारण आत्महत्या का रास्ता चुना।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे हरिद्वारी नगर मोहल्ले में कोहराम मच गया। पड़ोसी और स्थानीय लोग इस दुःखद घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले की पुष्टि की और सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल विधानसभा की सियासत में बड़ा फेरबदल! भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार कांग्रेस में शामिल, चुनावी दावेदारी पर तेज हुई चर्चा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.