उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है।

बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

प्रदेश के सात जिलों-उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा-में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

मैदानी इलाकों में तेज हवाओं की संभावना

देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, रामनगर और हल्द्वानी जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

इन इलाकों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने 20 से 22 फरवरी के बीच कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।

बदलते मौसम से बढ़ी स्वास्थ्य समस्याएं

पिछले कुछ दिनों में तापमान में तेजी आई थी, लेकिन अब फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

डॉक्टरों के अनुसार, तापमान में बार-बार बदलाव से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सेहत पर असर पड़ सकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अक्टूबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.