ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नैनीताल हाईवे में बने एक रिजॉर्ट में सोमवार देर शाम क्रिसमस पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। रिजॉर्ट के बाहर कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है।

हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। देर रात तक रिजॉर्ट के बाहर हंगामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया समेत तीन लड़कियां इस दौरान वहां फंसी रहीं।

इस घटना से भी पुलिस इनकार कर रही है जबकि रश्मि ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।

नैनीताल रोड में स्थित भुजियाघाट क्षेत्र में  बने गोल्डन सन पार्क रिजॉर्ट में सोमवार को क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए हरियाणा के गायक अजय हुड्डा को बुलाया गया था।

कार्यक्रम को देखने के लिए कुछ स्थानीय युवक भी अंदर आ गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया भी अपने साथियों के साथ पहुंची थीं।

बताया जाता है कि रात करीब 10 बजे रश्मि के साथ गई एक लड़की को स्थानीय लड़के ने कोई टिप्पणी की, जिसका रश्मि के साथ मौजूद लड़के ने विरोध किया। इसी पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

चर्चा है कि बवाल रशियन लड़कियों को कार्यक्रम में नचाने का विरोध करने पर शुरू हुआ। इस बारे में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि का कहना है कि हंगामे की शुरुआत मनीष खाती ने की थी। उनके साथ सूरज रमोला का भाई निखिल सहित अन्य लोग भी थे। चुनावी रंजिश के कारण इन लोगों ने ऐसा किया है।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर गेस्ट आमंत्रित की गई थी। इस बीच स्थानीय लड़कों ने कार्यक्रम में पहुंचीं लड़कियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर लड़कों ने मारपीट की।

गांव के मनीष खाती से मारपीट की गई है। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

क्रिसमस के कार्यक्रम की आड़ में यहां पर रशियन लड़कियों को नचाया जा रहा था जिसका विरोध करने पर अंदर मौजूद दबंगों ने फायरिंग की। इसके बावजूद पुलिस उनको नहीं पकड़ रही है।- दीपांशु जीना

कॉलेज के चुनाव के पुराने मामले को लेकर दो छात्र गुटों के बीच टकराव हुआ था। महिलाओं के बीच कुछ नहीं हुआ। दोनों पक्षों को समझकर मामला शांत करा दिया गया है।

फायरिंग करने की बात भी निराधार है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है। – अविनाश मौर्य, चौकी प्रभारी ज्योलीकोट

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल की हिडिंबा आश्रम पेयजल योजना 8 माह से शासन में अटकी, ₹1.73 करोड़ की योजना का GO जारी नहीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.