ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

देहरादून। राज्य के 100 नगर निकायों में चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों ने संबंधित निकायों में नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 27 से 30 दिसंबर की शाम पांच बजे तक नामांकन खरीदे और जमा कराए जा सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ कर्मचारियों को इस बार अपनी पृष्ठभूमि संबंधी शपथपत्र भी देना होगा।
चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। खर्च की निगरानी के लिए प्रत्येक जिलाधिकारी के स्तर से भी सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
अपनी शिक्षा से लेकर आपराधिक मामलों की भी जानकारी देनी होगी। इसी जानकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से प्रसारित किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।
इसके बाद अंतिम सूची जारी होगी। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 23 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और 25 जनवरी को मतगणना होगी। निकाय चुनाव में खर्च संबंधी शपथपत्र भी देना होगा।

यह भी पढ़ें :  हवन में दलितों की आहुति और प्रसाद वितरण, फिर भी छुआछूत का आरोप; रेखा आर्या का कांग्रेस पर निशाना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.