ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मकर संक्रांति के मौके पर पर्वतीय संस्कृति उत्थान मंच में चल रहे सात दिवसीय उत्तरायणी मेले के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की।

इस शोभायात्रा का पूरे शहर में फूल बरसा के साथ स्वागत हुआ।

शोभायात्रा में कुमाऊं के पौराणिक इतिहास, पहाड़ की लोक संस्कृति लोक कला, उत्तराखंड का गौरवशाली इतिहास सहित समाज की विभिन्न कुरीतियां पर लोगों को जागरूक करती हुई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

पहाड़ की संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को घर-घर पहुंचती उत्तरायण की यह झांकी हर किसी के दिल में जगह बना कर गई।

स्थानीय लोगों ने भी उत्तरायणी मेले की शोभायात्रा में अपना योगदान दिया।

अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का संकल्प लिया।

 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बारिश का कहर: भूस्खलन और मलबे से 25 सड़क मार्ग बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.