ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। रविवार 4 जनवरी दिन में 2 बजे श्री गोल्ज्यू मंदिर से हीरा नगर से जेल रोड चौराहा, कालाड़ूंगी चौराहा होते हुए नैनीताल रोड डीडी पंत पार्क तक होंगी।

 पहाड़ी संस्कृति,बोली भाषा रहन-सहन लोकगीत, लोक देवता लोक परंपरा, लोक भाषा के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजनकर्ता पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लगातार पहाड़ की संस्कृति विलुप्त हो रही है जिससे नवयुवाओ को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए यह पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य अपने बुजुर्गों के द्वारा बनाई गई परंपराओं का पालन, पहाड़ के लोक देवता,लोक नृत्य, लोक कला के विषय में अपने समाज बताना है ।

उन्होंने कहा कल होने वाली इस नगर पथ संचलन कार्यक्रम में पहाड़ी समाज के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

उन्होंने शहर के सभी संगठनों से राजनीतिक दलों से युवाओं से, महिलाओं से इस जन जागरूकता रैली में शामिल होने का आह्वान किया है.

उन्होंने कहा आज के आधुनिक युग के तड़ग भड़क में हमारा पहाड़ अपनी पहचान खोता जा रहा है। इससे कई पर की विकृतियों जन्म ले रही है।

  अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूरी देने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.