ब्रेकिंग न्यूज़

सेंट जोसेफ कॉलेज में तीन दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ 

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज में तीन दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओलंपिक खिलाड़ी नरेंद्र सिंह व बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्वाण मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर पिंटो ने बताया स्कूल में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में कानपुर लखनऊ, मेरठ और बरेली जोन की टीमो के 200 बॉक्सर प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।

प्रतियोगिता के तहत पहले 47 मुकाबले खेले गए जिसमें लखनऊ मेरठ और बरेली जोन की टीमों ने अपने अपने मैच जीत का अगले चक्र में प्रवेश किया। सोमवार को प्रतियोगिता के तहत क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ब्रदर पिंटो,जेबा रज़ा, ब्रदर साटो डीसूजा, ब्रदर जैरुण,निखिल आर्य,ऑर्थर नाइट,धर्मेंद्र शर्मा, सिस्टर जेम्स अमित,राकेश भट्ट,सिस्टर जैम्स,निर्णायक देवेंद्र सिंह जीना, गोपाल सिंह खोलिया, पुष्पा कार्की,नवीन टम्टा, सुलक्ष्यना साह,वीरेंद्र मनराल, अमित मैसी,कविता बिष्ट,प्रणव रॉय,अजय कुमार,नर्स डॉली मुखर्जी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू की माताजी का जाना हाल-चाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.