ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल में न्यू क्लब में तीन दिवसीय स्व. गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। न्यू क्लब में तीन दिवसीय स्व. गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति नैनीताल ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के सिगल्स मुकाबले में प्रदीप मेहता और डबल्स मुकाबले में प्रदीप मेहता व रजत टंडन की जोड़ी ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उत्तराखंड महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

रविवार को न्यू क्लब में आयोजक देवकी बिष्ट व राजीव बिष्ट ने मुख्य अतिथि महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का सिंगल्स मुकाबला प्रदीप मेहता व महिराज बिष्ट के बीच खेला गया।

जिसमें प्रदीप मेहता ने जीत हासिल की। डबल्स मुकाबला प्रदीप मेहता, रजत टंडन और विक्रम बिष्ट, महिराज बिष्ट की जोड़ी के बीच हुआ। जिसमें प्रदीप मेहता व रजत टंडन की जोड़ी ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने विजेता व उपविजेता को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में चेतन बिष्ट, शैलेश साह, चंदन बिष्ट, रजत टंडन, राजीव लोचन साह, कमलेश तिवारी, दिव्यांशु साह जुटे रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.