ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चुनावी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से जमकर किये वार

बागेश्वर। चुनावी रंजीश के चतले कपकोट में गुरुवार की रात दो गुटों में विवाद गहरा गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से वार कर दिया। इस घटना में सभासद प्रत्याशी समेत तीन लोग घायल हो गए।

एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया है, जबकि एक को अल्मोड़ा रेफर किया है।

तीसरे को इलाज के बाद घर भेज दिया है। सभासद प्रत्याशी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति समेत दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश ऐठानी पुत्र उमेश सिंह ऐठानी भराड़ी वार्ड से सभासद प्रत्यशी हैं। गुरुवार की रात नौ बजे वह एक बैठक से लौट रहे थे।

इसी दौरान भराड़ी में उनका हिमांशु मेहता समेत दो अन्य लोगों से विवाद हो गया। विवाद गहराने पर वहां चाकू चल गए। इस घटना में सभासद प्रत्याशी योगेश, सुंदर सिंह निवासी खाईबगड़ पंकज घटियाल पुत्र गोंवद सिंह उम्र 20 निवासी बमसेरा घायल हो गए।

तीनों घायलों को सीएचसी कपकोट में भर्ती किया गया। यहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुंदर को पहले हल्द्वानी बाद में एम्स दिल्ली रेफर कर दिया है, जबकि योगेश को अल्मोड़ा रेफर किया है।

पंकज को उपचार के बाद घर भेज दिया है। सुंदर की पिता की तहरीर पर पुलिस ने हिमांशु मेहता निवासी हरसीला समेत दो नाबालिग के खिलाफ बीएनएस 109, 352, 351 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रामलीला मैदान ‘शुद्धीकरण’ विवाद में राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.