ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन छात्र-छात्राओं का हुआ चयन 

रिपोर्टर- बलवंत सिंह रावत

रानीखेत।।मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन छात्र-छात्राओं ( यशस्वी धामी, मिताली जोशी और आरव पार्की) का चयन हुआ है। जिसको लेकर विद्यालय में हर्ष व्याप्त है।मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत तीन छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सैम स्मिथ और भूपेंद्र परिहार ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को हर महीने बालिका वर्ग में (9 से 10 आयु वर्ग) ₹1500 और बालक वर्ग में (14 से 17 आयु वर्ग)2000 ₹ मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे।

यह सहायता एक वर्ष तक रहेगी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ एवं भूपेंद्र परिहार, हेम पन्त,बृजेश जोशी सहित छात्रों के माता-पिता एवं पूरे विद्यालय परिवार ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.