रामनगर क्षेत्र के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में एक महिला पर बाग का हमला

एसएसपी नैनीताल ने क्षेत्र में पहुंचकर परिजनों और वन विभाग के अधिकारियों से की वार्ता

आक्रोशित ग्रामीण लोगों को समझाया

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त ऑपरेशन में महिला का शव किया बरामद

रामनगर। सावल्दे पश्चिमी वन क्षेत्र ढेला रेंज कार्बेट रामनगर में समय लगभग 01:30 से एक बाघ द्वारा जंगल में लकड़ी लेने गई महिला सुखिया देवी पत्नी चंदन सिंह नि सांवल्दे प० रामनगर उम्र 65 वर्ष को हमला किया गया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई।

डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 एसएसपी नैनीताल द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम रवाना कर सर्च अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन में टीमों द्वारा उक्त महिला का शव बरामद किया गया।

एसएसपी नैनीताल और वन विभाग के अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता की गई। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शव पोस्ट मार्टम हेतु रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया।

इस दौरान निदेशक मुख्य वन संरक्षक  साकेत बडोला, सहायक निदेशक  राहुल मिश्रा,  सुमित पांडे सीओ रामनगर,  अमित ग्वासिकोटी एसडीओ,  सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर,  अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी समेत रामनगर एवं कालाढूंगी पुलिस और ढेला रेंज वन विभाग की टीम मौजूद रहीं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर भी रोक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.