ब्रेकिंग न्यूज़

पहाड़ों में दिन प्रतिदिन बाघ का हमला लोगों पर बढ़ता ही जा रहा है अब पहाड़ों में लोग दिन में भी सुरक्षित नहीं रहे

भीमताल। धारी में घर के आंगन में बैठकर धूप सेक रही बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार को देख परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। इससे गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें 108 की मदद से पदमपुरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

धारी ब्लॉक के दुदली गांव निवासी तितुली देवी (80) पत्नी बच्चीराम शर्मा बुधवार को अपने घर के आंगन पर बैठ धूप सेंक रही थीं। इसी समय गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीएचसी ले गए।

जहां उनका इलाज कराया रहा है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा, प्रधान पति धर्म पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव दत्त ने घायल परिवार को मुआवजा देने और पिजरा लगाने की मांग की। सूचना मिलने पर विधायक ने भी डीएफओ को गांव में पिंजरा लगाने को कहा है। डीएफओ चंद्र शेखर जोशी ने बताया घायल महिला को मुआवजा दिया जाएगा। 

आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखने से दहशत

गांव के लोगों ने बताया कि तितुली देवी पर हमला होने के बाद गांव में दो से तीन गुलदार नजर आ रहे हैं। वह आबादी क्षेत्र में घूम रहे हुआ है। महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लाग डर रहीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कई दिनों से शिकायत की, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। अब गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूंके प्रतीकात्मक पुतले

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.