ब्रेकिंग न्यूज़
रानीखेत : स्कॉलर्स होम की ऑनलाइन राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में दिखी भक्ति और संस्कारों की झलकनैनीताल : ज्योलिकोट में दूषित पानी से बढ़ा बीमारी का खतरा, 50 से अधिक पीलिया मरीज सामने आने से मचा हड़कंप, पीड़ितों से मुलाकात करने पहुचे हेम आर्य भारी बारिश से भीमताल विधानसभा में भारी तबाही, कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मांगा आपदा राहत पैकेजहल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो…सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

हल्द्वानी। शहर के लामाचोड़ क्षेत्र में बीती शाम से एक बाघिन आबादी वाले क्षेत्र में अपने शावकों के साथ आराम फरमा रही है तो वहीं लोगों में दहशत का माहौल है।

बाघिन जिस इलाके में अपना डेरा जमाए है वो इलाका आबादी वाला तो है ही इसके आसपास स्कूल कॉलेज भी हैं जिससे लोगों में कोई अप्रिय घटना घट जाए इस बात को लेकर चिंता है।

बाघिन खुले खेत में आराम से बैठी है और उसके शावक धमाचौकड़ी मचाते आराम से देखे जा सकते हैं पर लोगों में डर है कि कहीं बाघिन हमलावर न हो जाए क्योंकि मौके पर इनको देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है और भीड़ के शोरगुल के बावजूद बाघिन इलाका छोड़ने को राजी नहीं।

वहीं मौके पर सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारी तो पहुंचे हैं पर वे भी असहाय से नजर आ रहे हैं। इधर लोगों का कहना है कि विभाग बाघिन को तुरंत रेस्क्यू कर मौके से हटाए जिससे कोई अनहोनी न होने पाए।

फिलहाल विभागीय कर्मचारी चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद ही बाघिन और उसके शावकों को आबादी से हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल मानसून मैराथन में दौड़ा जोश, जुनून और जज्बा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.