ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गर्मियों में अब सभी स्कूल सुबह 7:45 बजे खुलेंगे और छुट्टी दोपहर 2:05 बजे होगी।

इस दौरान प्रार्थना सभा सुबह 7:45 से 8:05 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि पहला पीरियड 8:05 से 8:45 बजे तक चलेगा।

वहीं सर्दियों के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। सर्दियों में स्कूल सुबह 8:50 बजे खुलेंगे, प्रार्थना सभा 8:50 से 9:10 बजे तक होगी और छुट्टी 3:10 बजे होगी। शासनादेश की अन्य शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

हालांकि इस नए समय परिवर्तन को लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक सतीश घिल्डियाल ने कहा कि गर्मियों में स्कूल समय में एक घंटा पांच मिनट की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है, जो मैदानी जिलों के लिए उपयुक्त नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में बच्चे कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं, ऐसे में यह बदलाव छात्रों के हित में नहीं है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.