आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

किसी नये संबंध के प्रति मन में झुकाव होगा, संयम रखकर निर्णय लें, जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग लाभकारी रहेगा।राजकीय कार्यो में यश मानसम्मान मिलेगा।

वृषभ-

सामाजिक क्षेत्र में व्यस्ततायें बढ़ेगी, अभिभावकों से मतभेद संभाव्य है, खरीदी पर खर्च होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे, किया गया प्रयास सफल होगा।

मिथुन-

व्यवसायिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्टा करें, अतः व्यवहारिक बनें, मनोंवांछित सफलता मिलेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

कर्क-

कार्यो में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा, मधुर वाणी से लाभ होगा, मित्रता उपयोगी रहेगी, आशा से अधिक श्रम करना होगा।

सिंह-

भूमि भवन के कार्यो में व्यय अधिक होगा, सफलता मिलेगी,दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लाभ अच्छा होगा।

कन्या-

निकट संबंधों की अनदेखी न करें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें,मन में प्रसन्नता रहेगी, मांगलिक कार्य पर विचार होगा, आर्थिक प्रवास होगा।

तुला-

किसी नई कार्ययोजना की ओर केन्द्रित होंगे, नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में यश मिलेगा।

वृश्चिक-

बुजुर्ग व्यक्ति की चिन्ता रहेगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि,मनोरंजक स्थल की सैर होगी, सुखमय समाचार मिलेगा, अनावश्यक विवादों को टालें।

धनु-

लेखन, सृजन तथा रचनात्मक कार्यो में गति आयेगी, साहसिक पराक्रम बढे़ेगा, विकास के कार्यो में सफलता, लाभ रहेगा।

मकर-

निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, निराशावादी विचारों का त्याग करें, मित्र बंधुओं के सहयोग से पेंडिंग कार्य बनेंगे,व्यर्थ के विवादों से बचें।

कुम्भ-

प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, नई सफलता के आसार बनेंगे, प्रतियोगिता में परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे, जिससे आपको खुशी होगा।

मीन-

धार्मिक व पारंपरिक कार्यो की ओर मन केन्द्रित होगा, रोजगार में क्षमता का लाभ होगा, रोगी की चिन्ता दूर होगी, अचानक लाभ होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 15 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.