आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

इसके अलावा, आज धनतेरस की पावन तिथि भी है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी, छोटा विवाद बड़ा रूप ले सकता है, सावधानी रखें, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, नवीन योजनाओं का विस्तार होगा।

वृषभ-

परिचितों के कारण अपना कार्य करने में कठिनाईयां आयेंगी, वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कार्य इच्छानुसार बनने का योग है, परिश्रम होगा।

मिथुन-

दूसरों को अपने व्यक्तिगत मामलों में दखल का अवसर न दें, भौतिक सुख साधनों में बढ़ोत्तरी होगी, भाई बंधुओं का सुख मिलेगा, लाभ होगा।

कर्क-

कार्यस्थल पर मिल रहीं चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे, आर्थिक कार्यो में स्थिति सामान्य रहेगी, दूर दराज की यात्रा होगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

सिंह-

साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, केरियर में आ रही बाधा दूर होगी, भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के अवसर आयेंगे, शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या-

मामूली सी बात पर मित्रों से कहा सुनी हो सकती है, आर्थिक कार्यो में स्थिति सामान्य रहेगी, किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मनोरंजक सैर होगी।

तुला-

प्रियजन का साथ आगे बढ़ने की हिम्मत देगा, विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा,महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, व्यापार की उन्नति होगी।

वृश्चिक-

किसी बात को लेकर व्यर्थ भयभीत हो सकते हैं, पारिवारिक सदस्यों के वाद विवाद दूर करने का प्रयास करें, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।

धनु-

व्यापार विस्तार पर विचार होगा, अनजान लोगों पर भरोसा न करें, संतान के कार्यो में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, मित्रों द्वारा कार्य में सहयोग मिलेगा,

मकर-

किसी के सहयोग की जरूरत होगी, नये कार्य की तलाश में सफलता मिलेगी, राजकीय कार्यो में सहयोग मिलेगा, महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी।

कुम्भ-

पारिवारिक परेशानी दूर होने से राहत महसूस करेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ एवं अनुबंधों से सुखद अनुभूति होगी, निजी दायित्वों कीे पूर्ति होगी।

मीन-

कुछ लोग आपसे नजदीकी का फायदा उठा सकते हैं,विरोधियों की चाल सामने आ सकती है, धर्म में खर्च होगा, यात्रा का योग है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में झोलाछापों पर प्रशासन का शिकंजा, सात क्लिनिक और मेडिकल स्टोर जांच के दायरे में
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.