ब्रेकिंग न्यूज़

नवंबर में होनी थी शादी, लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के बहाने ले जाकर की वारदात; मंगेतर और उसका प्रेमी गिरफ्तार।

महाराष्ट्र। पुणे में इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की कथित तौर पर उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने केतन को पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के बहाने बुलाया और करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में इसे हादसा बताने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, केतन और सिया की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर 2026 में उनकी शादी तय थी। शादी की तैयारियां भी जोरों पर थीं। बताया जा रहा है कि राजस्थान में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से एक महल बुक किया गया था और मेहमानों के लिए दो विमान भी आरक्षित किए गए थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि सिया का चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे अपने रिश्ते में बाधा मानती थी। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची।

18 जून को सिया अपने जन्मदिन के बहाने केतन को लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए ले गई। शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद सिया और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि 6 जून को दोनों प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए इंडोनेशिया के बाली जाने वाले थे, लेकिन एयरपोर्ट जाते समय केतन का पासपोर्ट रहस्यमय तरीके से गायब हो गया, जिसके कारण यात्रा रद्द हो गई। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में छह बच्चों की मां 22 साल के युवक संग लापता, पति ने लगाए गहने और नकदी ले जाने के आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.