ब्रेकिंग न्यूज़

SDM काजल मीणा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को राजस्थान के करौली जिले में तैनात एसडीएम काजल मीणा समेत तीन लोगों को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, नादौती उपखंड में तैनात एसडीएम काजल मीणा अपने रीडर दिनेश कुमार सैनी और सीनियर असिस्टेंट प्रवीण धाकड़ के जरिए जमीन की अंतिम डिक्री जारी करने के बदले रिश्वत ले रही थीं। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी को दी थी, जिसके बाद मामले का गोपनीय सत्यापन किया गया।

जांच में सामने आया कि शुरुआत में 1 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में घटाकर 50,000 रुपये कर दिया गया। वहीं, रीडर ने अपने लिए अतिरिक्त 10,000 रुपये की मांग की थी। गुरुवार को शिकायतकर्ता से कुल 60,000 रुपये लेते समय एसीबी की टीम ने आरोपियों को धर दबोचा।

छापेमारी के दौरान एसीबी को रिश्वत के बैग से करीब 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस रकम के स्रोत की जांच की जा रही है और यह अन्य मामलों से जुड़ी रिश्वत भी हो सकती है।

यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सवाई माधोपुर यूनिट द्वारा की गई। ऑपरेशन की निगरानी डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने की, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों से पूछताछ एडीजी स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में जारी है।

एसीबी ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

कौन हैं काजल मीणा?

काजल मीणा 2024 बैच की राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी हैं और एसटी वर्ग में टॉपर रही हैं। इससे पहले वे टोंक में असिस्टेंट कलेक्टर (प्रशिक्षु) के रूप में कार्यरत थीं।

उन्होंने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। प्रशासनिक सेवा में आने के पीछे उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना बताया गया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा: पत्नी से संबंध के शक में अमन की गला घोंटकर हत्या का आरोप, निक्की उर्फ नाटी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.