ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में साल का पहला हिमपात ,उच्च पर्वतीय श्रृंखला में आज दोपहर से ही बर्फबारी के साथ हल्की ओलावृष्टि शुरू

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  मॉल रोड समेत उच्च पर्वतीय श्रृंखला में आज दोपहर से ही बर्फबारी के साथ हल्की ओलावृष्टि शुरू हो गई है।

बर्फबारी से खुश पर्यटकों ने इसका खूब आनंद लिया और दृश्यों को कैमरे में उतारकर यादगार बनाया।

नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिल रही है। रविवार रात से मौसम ने करवट ली और बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया।

इससे मौसम का तापमान धड़ाम हो गया और देखते ही देखते ओलावृष्टि और हिमकण गिरने शुरू हो गई। पहले, सबसे ऊंची नयना पीक, किलबरी, हिमालय दर्शन और फिर धीरे धीरे मॉल रोड समेत पूरे नैनीताल शहर में बर्फबारी शुरू हो गई।

इस दौरान, नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने अपनी खुशी का इज़हार किया। उन्होंने बर्फबारी में खड़े होकर खूब फ़ोटो खिंचवाए और कुछ पर्यटकों ने तो रील बनानी शुरू कर दी।

ठंड मौसम में पर्यटकों को खूब ठंड लगी, जिसे उन्होंने गर्म कपड़े पहनकर दूर भगाया। ओलावृष्टि और हिमकण के कारण स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा के काम करने में परेशानियां हुई।

जहाँ पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया वहीं पर्यटन से जुड़े लोगों को इससे आथिक मदद मिली है।

यह भी पढ़ें :  शटडाउन से पहले 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया विद्युत कर्मचारी, करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.