ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में व्यापार मंडल ने पर्यटको के द्वारा 65 हजार कमरे का ऑनलाइन भुगतान नहीं करने को लेकर किया कोतवाली में घेराव

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए टूरिस्ट द्वारा पंगुट होटल के कमरे का 65 हजार ऑन लाइन भुगतान नही होने को लेकर आज व्यापार मंडल ने कोतवाली का घेराव किया।

जिसके बाद नगर कोतवाल हरपाल सिंह ने व्यापारियो को भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टण्डन ने नैनीताल कोतवाल पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए कहा दिल्ली से आए पर्यटकों ने 3 दिन पूर्व पंगुट के एक होटल में कमरे किराए पर लिए जिसका पर्यटक द्वारा ऑनलाइन पेमेंट किया नहीं गया ।

काफी देर बाद जब व्यवसायी के खाते में पैसा नही आया तो वे पर्यटक को लेकर थाने ले आए। यहां पर कोतवाल द्वारा एक तरफा कार्यवाही करते हुए पर्यटक को छोड़ दिया गया।
मौजूद है मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी मां नैना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष में मारुति नंदन शाह, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट मनोज शाह जगाती, दीपक राठौड़,आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.