ब्रेकिंग न्यूज़

एक सप्ताह में सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश, पेयजल निगम और पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही के आरोप

हल्द्वानी। मीरा मार्ग सहित शहर की विभिन्न सड़कों पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को लंबे समय तक दुरुस्त न किए जाने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी का घेराव किया। व्यापारियों ने पेयजल निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों का कहना था कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से बाजार क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है। धूल, गड्ढों और जाम की समस्या से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने मौके पर ही पेयजल निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर बाजार क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया, लेकिन जल्द कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू की माताजी का जाना हाल-चाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.