ब्रेकिंग न्यूज़

रिपोर्टर- बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। ग्राम प्रधान के निर्विरोध चुनाव हेतु आज दिनांक 29 जून 2025 के अपराह्न मे पंचायत घर मे एक बैठक कि गयी जिसमे समस्त ग्राम वासी के सर्वसम्मति से देवकी देवी पत्नी दिनेश चंद्र सिंह को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया साथ ही कार्यकारणी का भी चुनाव किया गया ।कुमाऊं की इस ग्राम सभा में सन 1962 से आज तक निर्विरोध प्रधान की परम्परा

जिसमे वार्ड 1 से नीमा देवी पत्नी  उत्तम सिंह 2 से देवकी देवी पत्नी राजेंद्र राम 3से भावना देवी पत्नी  भुवन चंद्र सिंह 4 से देवकी देवी पत्नी  बाग सिँह 5 से माधवी देवी बाग सिंह 6से दीपा देवी पत्नी ललित मोहन 7से कुंती पत्नी बाग सिंह को वार्ड मेंबर चुना गया।

सन 1962 में बनी ग्राम पंचायत दल्मोडी में आज तक निर्विरोध प्रधान की परम्परा चली आ रही है अनारक्षित सीटो पर महिलाओं द्वारा आज भी अपना प्रतिनिधि निर्विरोध रुप से सर्व सहमति से चुना।

शिक्षित दो विषयों से स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण प्राप्त ग्राम प्रधान दल्मोडी है जो विकास खंड भिकियासैंण का 2007 प्रथम निर्मल ग्राम पुरस्कार प्राप्त ग्राम भी रहा है।

जहां की साक्षरता दर लगभग शत प्रतिशत है। मुख्य रुप से सब्जी उत्पादन के रुप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें :  नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर के तीन वाहन कुर्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.