ब्रेकिंग न्यूज़
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरीरेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनातनैनीताल में दूसरे दिन भी ‘हनुमान अंश’ का निशुल्क प्रदर्शन, 300 से अधिक दर्शकों ने देखी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्महल्द्वानी के बड़े कारोबारी के दो बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश, 24 घंटे से अधिक समय से ICU में भर्तीनैनीताल : दूषित पानी से दो मौतों के बाद ज्योलीकोट में फूटा जनाक्रोश,जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

गंगोलीहाट-बोयल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट–बोयल मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट बाजार से लगभग 18 किलोमीटर दूर बोयल गांव निवासी 36 वर्षीय भोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह, जो पेशे से टैक्सी चालक थे, अपनी कार से यात्रियों को लेकर गंगोलीहाट से बोयल की ओर जा रहे थे।

रास्ते में दो यात्री उतर गए थे। गांव में प्रवेश करते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

दुर्घटना में चालक भोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ निवासी बोयल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया का भीषण प्रकोप, दो मौतें; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.