ब्रेकिंग न्यूज़

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, युवक की मौत, तीन घायल

पिथौरागढ़ जिले में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मूनाकोट-वड्डा से झूलाघाट मार्ग पर बूरा गांव के पास एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि जीप (UA05 5382) में चार स्थानीय लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

वहीं SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक युवक के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया।

घायलों की पहचान जगदीश बिष्ट (40), मोहन बिष्ट (40) और सचिन चंद (22) के रूप में हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान लक्की भंडारी (22) निवासी कोटभाल्डे के रूप में हुई है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.