ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

धारचूला में दर्दनाक हादसा: कीड़ा-जड़ी निकालने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत

रिपोर्टर : गोविंद राना

पिथौरागढ़। धारचूला क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी निकालने उच्च हिमालयी इलाके में गए एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धारचूला मोर्चरी भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, खेत गांव निवासी तेज सिंह (35) पुत्र मदन सिंह अपने साथियों के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक में भेड़-बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी निकालने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि 11 मई को करीब दोपहर 12:30 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली सीधे तेज सिंह के ऊपर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में नेटवर्क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीण तुरंत प्रशासन को सूचना नहीं दे सके। मंगलवार को ग्रामीण शव को लेकर धारचूला पहुंचे, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पर्वतीय इलाकों में मौसम संबंधी चेतावनी प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाएं मजबूत करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  शिक्षक दिवस पर डीएसबी परिसर में गूंजा शिक्षकों के दायित्व और नवाचार का संदेश, नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा—विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ जीवन की दिशा देना शिक्षक की जिम्मेदारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.