बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए जा रहे बरातियों की स्कार्पियो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर हैं।

पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया। हादसे की सूचना भी खाई में गिरे एक युवक ने ही दी।

हादसा रात लगभग 8 बजे वाहन गूलर से करीब 18 किमी पहले कुंडिया गांव के समीप हुआ। कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार बुधवार को गुमानीवाला से एक बारात नरेंद्र नगर विकासखंड के नाई गांव गई थी। इसी बारात में शामिल पांच युवक एक स्कार्पियो वाहन से जा रहे थे। वाहन गूलर से करीब 18 किमी पहले कुंडिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन में सवार एक युवक ने दुर्घटना की जानकारी फोन से अपने दाेस्त को देने के साथ ही लोकेशन भी भेजी।

इसके बाद उस युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। दोस्त की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

अंधेरा होने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य दो गंभीर घायल हैं।

हालांकि अंधेरा अधिक होने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी श्यामपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है।

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर रात करीब आठ बजे हुआ। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं।

पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक टीमें घटनास्थल पर ही थीं।

मृतक व घायल श्यामपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं लेकिन रात तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.