ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावा

भतरौजखान क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

रिपोर्टर : बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। भिकियासैंण क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जागर कार्यक्रम से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार 07 मई 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि भाटिया भिकियासैंण के पास सड़क पर वाहन संख्या UK04F6683 की नंबर प्लेट और एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है, जबकि आसपास वाहन दिखाई नहीं दे रहा। सूचना मिलने पर वाहन के खाई में गिरने की आशंका जताई गई।

सूचना पर थाना भतरौजखान पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा, आपदा कंट्रोल तथा SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ मिला।

रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत तथा कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति जागरी का कार्य करते थे और ग्राम चमोली पुसैला में जागर लगाकर अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस ने तीनों शवों को रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के मंगलपड़ाव में 25 वर्षीय युवक पर कैंची से हमला, गंभीर रूप से घायल; आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.