ब्रेकिंग न्यूज़

कंटेनर से टकराई बाइक, लालकुआं लौट रहे दो दोस्त घायल; एक की हालत नाजुक

हल्द्वानी।  कपड़ों की खरीदारी कर लालकुआं लौट रहे दो दोस्तों की बाइक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लालकुआं निवासी 30 वर्षीय अमन सिंह और 28 वर्षीय अमन गुप्ता बाइक से हल्द्वानी से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक डिपो नंबर पांच के सामने पहुंची, तभी आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमन गुप्ता को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अमन सिंह को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ में किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार अमन सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें :  सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.