ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी । नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ (एसटीएफ) और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा के देवखड़ी क्षेत्र स्थित एक बुटीक में छापेमारी कर 5 किलो से अधिक चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी “डी फैशन बुटीक” की आड़ में नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे। कार्रवाई एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बरामद चरस बागेश्वर से लाई गई थी और इसे हल्द्वानी समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जाती थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.