ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। होली के दिन गौलापार क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। बाइक सवार किसान आगे चल रहे वाहन से टकराकर सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गौलापार के देवल्ला तल्ला निवासी 54 वर्षीय किसान सोबन सिंह होली की शाम किसी काम से घर से निकले थे। घर लौटते समय चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर क्षेत्र में उनकी बाइक आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। सोबन सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के आरसेटी का शुभारंभ, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.