ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दूध के कैंटर की चपेट में आए हरीश चंदोला, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार दूध से भरे कैंटर ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह सुबह दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। सवारिया बैंक्वेट हॉल के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दूध का कैंटर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरीश चंदोला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हरीश चंदोला अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  भवाली में कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

You missed

error: Content is protected !!